संविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस ने नई तारीख और जगह का ऐलान कर दिया

Chhattisgarh Crimesसंविधान बचाओ रैली के लिए कांग्रेस ने नई तारीख और जगह का ऐलान कर दिया है। यह रैली अब 8 मई को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। पहले ये आयोजन 25 अप्रैल को दुर्ग में किया जाना था, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया था।अब कांग्रेस ने रैली के लिए नई जगह में कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। तैयारियों को लेकर शनिवार को एक बैठक भी रखी गई है।

 

दीपक बैज बोले- संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, संविधान बचाओ रैली का मकसद देश में हो रहे लोकतंत्र पर हमलों, संविधान से छेड़छाड़ और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि, पहलगाम की घटना बेहद दुखद थी। उस माहौल में रैली करना सही नहीं होता। इसलिए हमने उसे टाल दिया। अब हम 8 मई को बिलासपुर में रैली करेंगे।दुर्ग में पहले से थी तैयारी, पहलगाम हमले ने रोका कार्यक्रम

 

पहले यह रैली दुर्ग जिले में भिलाई के कोसानाला बौद्ध भूमि में होने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली थीं। जिलेभर से कार्यकर्ताओं की जुटान की जा रही थी। मंच, रूट और प्रचार की सारी व्यवस्थाएं तय कर ली गई थीं। लेकिन 13 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। इस वजह से कांग्रेस ने रैली स्थगित कर दी थी।

 

बिलासपुर रैली में जुटेंगे बड़े नेता

 

अब पार्टी ने बिलासपुर को नया वेन्यू चुना है। इस रैली में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज, टीएस सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। रैली के जरिए कांग्रेस जनता को यह संदेश देना चाहती है कि संविधान को बचाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।

 

भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान की लड़ाई है। अब जब नई तारीख और जगह तय हो गई है, कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से जोश में जुट गए हैं।कांग्रेस घर-घर करेगी सम्पर्क

 

कांग्रेस का कहना है कि ‘संविधान बचाओ रैली’ महज एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनसंवाद अभियान है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, आर्थिक असमानता और शोषण जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

 

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है और जनविरोधी नीतियों के जरिए संविधान की मूल भावना पर हमला कर रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर रैलियों के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।

Exit mobile version