रायपुर में IPL में सट्टा लगाते 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimesरायपुर में IPL में सट्टा लगाते 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान के भीतर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर के कुकुरबेड़ा की महिमा मंदिर परिसर के एक मकान में कुछ लोग मौजूद है। जो लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश सेन, शिवचरण सेन और ओंकार सेन बताया।

16 मोबाइल फोन जब्त

आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप को चेक करने में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सबूत मिले। इसके बाद तीनों आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन समेत सट्टा का हिसाब किताब जब्त किया गया है। आरोपियों के पास करीब 60 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। इनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट में एक्शन हुआ है।

Exit mobile version