ये महिलाएं कुछ ही मिनट में किसी भी व्यक्ति का ध्यान भटका देती। ज्यादातर महिलाएं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एक्टिव रहती थी। जिससे ये अपना शिकार आसानी से ढूंढ सके। पुलिस ने इस तरह की ठगी के पैटर्न और इनसे बचने के तरीके भी बताएं हैं।
बर्तन व्यापारी को बनाया शिकार
आरिफ खान ने गोलबाजार थाने में अपनी शिकायत में बताया कि, वो बलौदाबाजार का रहने वाला है। प्लास्टिक और स्टील बर्तन का बिजनेस चलाता है। वो अपने बैग में कैश लेकर सामान लेने के लिए 12 जून को रायपुर आया था। तेलीबांधा चौक से जयस्तंभ चौक तक ई रिक्शा में बैठा।
इस दौरान दो महिलाएं भी उसके साथ बैठ गई। वो गोल बाजार में एक दुकान पर उतर गया और अपना बैग चेक किया, तो उसमें रखे 60 हजार रुपए गायब थे। उसने गोलबाजार थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
किराना व्यापारी के साथ 2 लाख की उठाईगिरी
मुकेश कुमार भोजवानी ने 19 अप्रैल को मौदहापारा थाने में अपनी शिकायत में बताया कि वो तिल्दा नेवरा में रहता है। किराना व्यापारी है। वो शारदा चौक जाने के लिए रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में बैठा था। उसके साथ बगल में दो महिलाएं भी बैठी थी। वह मंजू ममता होटल के पास उतर गया, फिर सामान लेने चला गया। जब उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें 500-500 के बंडल करीब 2 लाख रुपए गायब थे।
पुलिस ने दो मामलों में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया
पुलिस ने CCTV जांच में संदिग्ध महिलाओं की पहचान की। इसके बाद 4 महिला मालती शेण्डे, प्रिया इंचुरकर, शालीता उफाडे और संगीता पात्रे से पूछताछ की। महिलाओं ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती बरतते ही सच उगल दिया। पुलिस ने महिलाओं से चोरी किए 35 हजार कैश जब्त किया है। ये महिलाएं सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी में छिपकर रह रही थी।
गिरफ्तार महिला आरोपी (गोलबाजार थाना केस)
1. मालती शेंडे पति शिवा शेंडे (37) निवासी कन्हान रेलवे स्टेशन के पीछे सत्रापुर थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। वर्तनमान पता- सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। 2. प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर (40) निवासी गोल्डन बार के पीछे एमजी नगर तारसा रोड थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। वर्तमान पता- सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।
गिरफ्तार महिला आरोपी ( मौदहापारा थाना केस)
1. शालीता उफाडे पति संतोष उफाडे (40) निवासी एम जी नगर मुण्ड कोटा थाना तिरोड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता- सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। 2. संगीता पात्रे पति विनोद पात्रे (40) निवासी सरकारी स्कूल के पास नवेगांव थाना, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)। हाल पता- सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।