रायपुर नगर निगम की टीम ने सोमवार को जयस्तंभ चौक के पास 2 दुकानों को सील कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर नगर निगम की टीम ने सोमवार को जयस्तंभ चौक के पास 2 दुकानों को सील कर दिया है। जबकि 5 दुकानों के सामने बने पाटो को तोड़ा गया है। उनके खिलाफ 12 हजार रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई।

रायपुर निगम स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि, सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करने टीम निकली थी। इस दौरान राज टॉकीज के पास अमृतसरी बिरयानी सेंटर में गंदगी मिली। साथ ही दुकान संचालक द्वारा नॉनवेज और गंदगी को सीधे नाले में जोड़कर बहाया जा रहा था। लापरवाही बरतने के कारण सीलबंद करने की कार्रवाई की गई है।

ड्रेनेज सिस्टम को सीधा नाली में जोड़ा गया

जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान सेंटर में साफ सफाई की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही बरती गई थी। ड्रेनेज सिस्टम को सीधा नाली में जोड़ दिया गया था। नॉनवेज का अपशिष्ट सीधे नाले में छोड़ा जा रहा था। रायपुर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।

12000 रुपए जुर्माना वसूला

नगर निगम की टीम ने जी.ई. मार्ग पर राज टॉकीज के पास बने एक कपड़ा दुकान को भी सील किया है। वहीं, 5 दुकानों के सामने नाले पर कब्जा जमाकर अवैध पाटा बनाया गया था। अवैध पाटों के कारण नाला सफाई करने में दिक्कतें आ रही थी। नगर निगम की टीम ने तत्काल जेसीबी से 5 अवैध पाटो को तोड़कर सफाई की गई। दुकान संचालकों को 12000 हजार रुपए जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version