रायपुर नगर निगम के पास 124 करोड़ बकाया टैक्स वसूलने के लिए केवल 10 दिन बचे

Chhattisgarh Crimesरायपुर नगर निगम के पास 124 करोड़ बकाया टैक्स वसूलने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं। 31 मार्च तक करीब 302 करोड़ टैक्स वसूलने का टारगेट है। निगम अब तक 174 करोड़ ही टैक्स वसूल सका है। अब गिनती के दिन ही बचे हैं।

टैक्स वसूली को लेकर अफसर फिल्ड पर उतरकर बड़े बकायादारों से वसूली कर रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी जो बड़े बकायादार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी संपत्ति कुर्क करने और प्रापर्टी सील करने के कार्रवाई भी की जा रही है।

यहां की गई सीलिंग की कार्रवाई

गुरुवार को निगम जोन 5 की टीम ने बडे़ बकायादार अर्बन कार वॉश द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने बताया कि रामदुलारी अग्रवाल को द्वारा 13 लाख रुपए टैक्स बकाया था। नोटिस देने के बाद भी टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद सील करने की कार्रवाई की गई है।

स्कूल को दिया गया नोटिस

नगर निगम जोन 8 ने महर्षि वेद व्यास विद्या मंदिर स्कूल को साल 2023-24 से बकाया टैक्स राशि का भुगतान करने के लिए 3 दिनों का समय दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भुगतान नहीं करने पर अंतिम नोटिस के बाद बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया जा रहा

नगर निगम उपायुक्त अंजली शर्मा ने बताया कि टैक्स को लेकर बड़े बकायादारों को डिमांड बिल दिया गया है। डिमांड बिल देने के बाद भी जो लोग टैक्स जमा नहीं रहे हैं तो उन्हें डिमांड नोटिस किया जा रहा है।

इसके बाद भी अगर कोई टैक्स जमा नहीं कर रहा है तो उनकी संपत्ति को सील करने और उनकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले 10 दिनों में हम अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे।

Exit mobile version