15 जून को भीष्मदेब गलत तरीके से सेंट्रिंग तार बांध रहा था। चंदन ने उसे सही तरीके से काम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। शाम को दोनों ने अलग-अलग अंजोरा शराब भट्ठी में शराब पी।
रात करीब 8:30 बजे चंदन अपने क्वार्टर जा रहा था। भीष्मदेब ने उसे देखा और दोपहर के विवाद से नाराज होकर लकड़ी के बत्ते से उस पर हमला कर दिया। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।
इलाज के दौरान मौत
भीष्मदेब ने चंदन के सिर, हाथ और पसली पर वार किए। गंभीर रूप से घायल चंदन को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
भागने की फिराक में था आरोपी
ASP राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। भीष्मदेब पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।