राजापडाव क्षेत्र में 6 मई से तेंदूपत्ता संग्रहण का हुआ शुरुआत

Chhattisgarh Crimes
समिति के पूरे टीम मुस्तैदी के साथ लक्ष्य को पूरा करने मे जुटे इधर असमय बारिश की चिंता भी सता रही।
पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व बफर जोन राजापड़ाव क्षेत्र मे
बेमौसम बारिश एवं आंधी तूफान के चलते सप्ताह भर बाद 6 मई मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य तीन समिति 30 फड़ के माध्यम से शुरूआत किया गया।
प्रथम दिवस मंगलवार के दिन 30 फड़ के माध्यम से 6 लाख 24हजार 50 तेंदूपत्ता यानी 624.050 मानक बोरा का संग्रहण संग्राहकों के द्वारा किया गया।3700 मानक बोरा यानी 37 लाख तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य है जिसे पूरा करने विभागीय टीम मुस्तैदी के साथ गांवो में प्रचार प्रसार करते हुए
आमदनी के साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहको एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए संचालित कल्याणकारी अनुदान योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है।

Exit mobile version