राष्ट्रपति 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रह सकती हैं। इस वजह से एयरपोर्ट पर आम यात्रियों के लिए बदलाव किए गए हैं। रिंग-रोड 3 पर भारी वाहनों को रोककर रखा जाएगा। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क का दोपहर 2 बजे के बाद ही इस्तेमाल करें।
विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा परिसर में विधायकों-मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी।
25-26 अक्टूबर को आईं थीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू का इससे पहले 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा हुआ था। 25 अक्टूबर को एम्स हॉस्पिटल के दीक्षांत समारोह, NIT के दीक्षांत में शामिल हुई थीं। वहीं 26 अक्टूबर को जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर भिलाई रवाना हुईं। यहां वे IIT के दीक्षांत में समारोह में शामिल हुईं।