रिसेप्शन स्वागत समिति की मीटिंग: कुमारी सैलजा बोलीं- ऐतिहासिक होगा महाधिवेशन, सीएम बघेल बोले- समितियों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने रिसेप्शन स्वागत समिति और उप-समितियों की बैठक ली. इस मीटिंग में सीएम बघेल समेत कई दिग्गज शामिल हुए. मीटिंग के बाद कुमारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान कहा कि महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा. पूरे कांग्रेसी गौरवान्वित होंगे.

बैठक पर कुमारी शैलजा ने कहा कि सभी वरिष्ठ मीटिंग में मौजूद थे. रिसेप्शन स्वागत समिति की बैठक हुई है. आगे की तैयारी कैसे हो, उस पर भी चर्चा हुई. कल ऑर्ग्निसिंग कमेटी आएगी, उनके सामने प्रेजेंटेशन दी जाएगी. महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा, पूरे कांग्रेसी गौरवान्वित होंगे.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शैलजा जी के नेतृत्व में तैयारी हो रही है, उस पर चर्चा हुई है. सभी समितियों पर चर्चा हुई है, सभी को काम सौंपा गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में 85वां महाविधेशन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है. इस महाविधेशन को लेकर केंद्र के कई नेता छत्तीसगढ़ आ चुके हैं.

इसी कड़ी में महाविधेशन की तैयारियों की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने समीक्षा की. कांग्रेस का तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन 24 फरवरी से 26 फरवरी तक रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें 10,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है.

Exit mobile version