छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मकान मालिक ने 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जबरन टच किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मकान मालिक ने 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जबरन टच किया। घटना के बाद तेज दर्द और ब्लीडिंग होने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद निजी अंग से छेड़छाड़ की जानकारी हुई।

पूछताछ के बाद बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी कि अंकल ने जबरदस्ती पकड़कर बैड टच किया। माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अब पुलिस ने FIR दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 2021 से बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी दिलावर के मकान में ही किराए से रहती थी। आरोप है कि दिलावर लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर रखता था। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।

2 अक्टूबर को फिर उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को टच कर दरिंदगी की। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version