
रोलो को उसकी बहादुरी के लिए CRPF के महानिदेशक ने मरणोपरांत कॉमेंडेशन मेडल से सम्मानित किया है। इस दौरान सीआरपीएफ के अफसर ने कहा कि रोलो की भूमिका अमूल्य थी। वह हर मायने में एक सच्ची सिपाही थी।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रोलो बेल्जियन शेफर्ड नस्ल के डॉग थे, जो 27 अप्रैल के दिन मधुमक्खियों के एक झुंड के शिकार हो गए थे, जहां मधुमक्खियों ने अचानक से उन पर हमला कर दिया था, करीब 200 से ज्यादा डंक रोलो को लगे थे, ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, हालांकि सीआरपीएफ ने तुरंत ही चिकित्सा सहायता दी और तुरंत ही उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोलो ने दम तोड़ दिया