गरियाबंद जिला कांग्रेस में बवाल, प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। जिला कांग्रेस पार्टी में फिलहाल सबकुछ ठीक नही चल रहा है। छूरा ब्लॉक के कांग्रेसी बेहद नाराज है। स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी चिट्टी के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम तक पहुंचा दी है। यही नही नाराज कार्यकर्ताओ ने मांग नही मानने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी जारी की है।

दरअसल पूरा मामला छूरा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है। पार्टी ने हाल ही में बालमुकुंद मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने उनकी नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।

पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को एक पत्र लिखा है। नेताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जताई है। नाराज नेताओ का आरोप है कि बालमुकुंद मिश्रा के पास पार्टी की सदस्यता तक नही है और ना ही वे कभी पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे है, ऐसे में अचानक उनको ब्लॉक की जिम्मेदारी सौपना उचित नही है। नाराज कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पर अबतक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

नाराज कार्यकर्ताओ द्वारा पत्र में इस्तीफे की पेशकश भी की गई है। पीसीसी अध्यक्ष को लिखे पत्र में नाराज कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है। ऐसा नही नही होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी जारी की है। नाराज कार्यकर्ताओ ने पत्र में लिखा है कि इस नियुक्ति से कर्मठ कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरा है। यदि उनकी मांग पर विचार नही किया जाता तो वे सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे।

Exit mobile version