कर्नाटक में आयोजित बहुभाषी कवि सम्मेलन का बागबाहरा के रूपेश तिवारी को मिला न्यौता, छत्तीसगढ़ी में करेगें अपनी कविताओं का पाठ

Chhattisgarh Crimes

बागबाहरा। भारत देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस महत्वपूर्ण उपलक्ष में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कर्नाटक साहित्य संघ द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन 31 अक्टूबर 2021 को कर्नाटक राज्य के बसवकल्याण स्थान में रखा गया है।

उक्त कवि सम्मेलन में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध कवि भाग लेकर विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ करेंगे जिसमें उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से बागबाहरा के लोकप्रिय कवि रुपेश तिवारी छत्तीसगढ़ी भाषा में कविता पाठ कर अंचल को गौरवान्वित करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्री तिवारी 29 अक्टूबर को कर्नाटक के बसवकल्याण के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री तिवारी इसके पूर्व दूरदर्शन, आकाशवाणी, एवं अन्य चैनलों में तथा अनेक मंचों में कविता पाठ कर चुके हैं।

अंचल की इस उपलब्धि पर बागबाहरा नगर सहित महासमुंद जिला के साहित्यकार कवि एवं साहित्य प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया हैं जिनमें प्रमुख रूप से महासमुंद से अशोक शर्मा, राजेश्वर खरे ,दाऊलाल चंद्राकर,प्रलय थिटे ,पिथौरा से प्रवीण प्रवाह उमेश दीक्षित शिवा महंती तथा बागबाहरा से हरीश पांडे, दानवीर शर्मा, जसवंत भारती ,धनराज साहू, हबीब खान, अनुराग द्विवेदी ,विष्णु महानंद ,सुरेश नरेड़िया ,सिमर दुआ , एनआर चंद्राकर , भूषण लाल साहू, शेषनारायण साहू, अरुण शुक्ला ,राजू कोमाखान, विजय शर्मा सहित अंचल के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं