
मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। 15 अप्रैल 2025 को हुई इस मारपीट में नींदू घायल हो गया था। 2 दिन बाद नहाने के दौरान वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण आंत एवं फेफड़े में आई चोट बताया गया।
हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक नींदू कुजूर का गांव के ही युवक राजेश नगेसिया से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। राजेश नगेसिया ने नींदू कुजूर के पेट में डंडा मारा था, जिससे वह घायल हो गया था। नींदू कुजूर को खाने-पीने में दिक्कत हुई तो उसका इलाज भी कराया गया था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंत एवं फेफड़े में आई चोट की वजह से नींदू कुजूर की मौत का उल्लेख किए जाने पर पुलिस ने राजेश नगेसिया के खिलाफ धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया।
बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेश नगेसिया (18) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।