तालाब में डूबने से सरपंच की 7 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय भतीजे की मौत

Chhattisgarh Crimes

कोंडागांव। तालाब में डूबने से गांव के सरपंच की 7 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम कछारपारा में हेमलाल सोम सरपंच हैं। कल उनका परिवार खेत मे रोपा लगाने गया था। कल देर शाम वापस आने पर उनकी 7 वर्षीय बेटी किंजल सोम व उनके भाई गोकुल सोम का चार वर्षीय बेटा गुलशन सोम घर मे नहीं था। उनकी तलाश की गई तो घर के पीछे तलाब में दोनो का शव तैरते मिला। आशंका है कि खेलते खेलते दोनो डूब गए हो। परिजनों ने उनका शव बाहर निकाला।

जानकारी लगने पर केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा व नायब तहसीलदार दयाराम साहू कल रात ही मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। घटना से गांव में मातम पसरा है।