
बीजापुर। जिले में शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं। पिछले 4 माह में जवानों ने 103 से नक्सली ढेर किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का गंगालूर के पीडिया में जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। सुबह से ही DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था।
अफसरों के मुताबिक, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने दैनिक भास्कर को बताया कि, नक्सलियों ने BGL दागा था, उसकी चपेट में एक जवान आया है, जबकि दूसरा जवान IED ब्लास्ट में घायल हुआ है।
CM साय ने दी बधाई…
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि, हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार है, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमें केंद्र से पूरा सहयोग मिल रहा है।
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "An encounter broke out with the Naxals in Gangaloor area of Bijapur district…12 dead bodies of the Naxals have been found. I congratulate our jawans & senior officers…" https://t.co/OXMg9oAXUO pic.twitter.com/I9woGLlGRf
— ANI (@ANI) May 10, 2024
4 माह में जवानों ने पूरी की सेंचुरी
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले 4 माह में बस्तर में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 100 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ के अलावा 6 अप्रैल को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर मुठभेड़ हुई थी। इसमें 42 नक्सली मारे गए थे। वहीं, 2 अप्रैल को बीजापुर के करचोली में हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए। 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा में हुए एनकाउंटर में 1 नक्सली ढेर हुआ था।