सुरक्षा चूक: दिग्विजय सिंह ने शेयर किया भाजपा के झंडों वाला वीडियो, कहा- हो गया भंडाफोड़

Chhattisgarh Crimes

भोपाल। पंजाब के फिरोजपुर जाते वक्त पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा जहां पंजाब की कांग्रेस सरकार पर साजिश का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह पूरा भाजपा का ‘ड्रामा’ था। इसबीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

वीडियो ट्वीट कर दिग्विजय ने कहा, ‘दूध का दूध -पानी का पानी। हो गया भण्डा फोड़। प्रधानमंत्री मोदी के करीब फ्लाईओवर पर भाजपा के कार्यकर्ता थे। सवाल ये है कि वो एकाएक कैसे पहुंचे? विरोध में प्रदर्शन करने वाले तो दूर-दूर तक नहीं थे। सवाल ये है कि इन नारंगियो पर कार्यवाही कौन करेगा?’ दिग्विजय द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में कुछ लोग पीएम मोदी के काफिले के पास भाजपा का झंडा लेकर नरेन्द्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।