हरपाल परिजनों के बीच पहुंचकर संसदीय सचिव ने सांत्वना व्यक्त किया

Chhattisgarh Crimes

बागबाहरा। अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.छबिराम हरपाल का आकस्मिक निधन कोरोना संक्रमण के विराट काल में 11 मई को हो गया। स्व छबिराम हरपाल ने अपने जीवन का 35 वर्ष कांग्रेस के एक जांबाज सिपाही के रूप में जिया। इस दौरान वें एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर रहते हुए मिली जिमेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया। वह विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के बहुत करीबी माने जाते थे। स्व. छबीराम हरपाल का जुड़ाव लोकसंस्कृति के प्रति भी रहा वे अनेक लोककला मंच से भी जुड़े हुवे थे।

आज संसदीय सचिव व क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव व साथ में कांग्रेसीगण हरपाल परिवार से मिलकर सात्वना व्यक्त किए। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत के भांजे अभिषेक मानिकपुरी, नुकेश महंत, खेमदास मानिकपुरी, रामेश्वर चक्रधारी प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रवि निषाद ब्लाक अध्यक्ष, विष्णु महानंद एल्डरमैन, गणेश शर्मा जिला महामंत्री, राजेश सोनी जिला सचिव, बंशीलाल चंद्राकर,ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, अमरनाथ सिंह, कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version