शादी के 3 साल बाद डांसर ने किया सुसाइड,पति फरार

Chhattisgarh Crimesभोजपुर में पति से परेशान होकर डांसर पत्नी ने रविवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह 2 साल की बेटी की रोने की आवाज सुनकर मृतका की मौसी कमरे में पहुंची तो देखा उसकी मां का शव बेड पर पड़ा है। उसके मुंह से झाग आ रहा था और बच्ची रो रही थी।

मृतका की मौसी ने दामाद पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की है। मृतका की पहचान प्रियंका देवार (18) के रूप में की गई, जो छत्तीसगढ़ के भलपहाड़ी के रहने वाले सिकंदर देवार की बेटी थी। प्रियंका ने तीन साल पहले आयर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण शर्मा से शादी की थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद आयर थाने की पुलिस मौके पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई। वहीं, प्रियंका की मौत के बाद पति लक्ष्मण फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

प्रोग्राम के दौरान ही लक्ष्मण ने प्रियंका को पसंद किया था

प्रियंका की मौसी कौशिला ने बताया कि ‘हमलोग श्रीपुर के रहने वाले अशोक राम की पत्नी के नाम से मुस्कान थिएटर चलाते हैं। पांच साल पहले यानी 2020 में प्रियंका छत्तीसगढ़ से डांस प्रोग्राम करने के लिए श्रीपुर आई थी। यहां किराए के मकान में रहकर बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में डांस करने जाती थी। 2020 में श्रीपुर गांव में एक डांस प्रोग्राम कर रहे थे। इस प्रोग्राम में लक्ष्मण आया है और प्रियंका को पसंद किया था।’

प्रोग्राम के दौरान ही लक्ष्मण ने प्रियंका को पसंद किया था

प्रियंका की मौसी कौशिला ने बताया कि ‘हमलोग श्रीपुर के रहने वाले अशोक राम की पत्नी के नाम से मुस्कान थिएटर चलाते हैं। पांच साल पहले यानी 2020 में प्रियंका छत्तीसगढ़ से डांस प्रोग्राम करने के लिए श्रीपुर आई थी। यहां किराए के मकान में रहकर बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में डांस करने जाती थी। 2020 में श्रीपुर गांव में एक डांस प्रोग्राम कर रहे थे। इस प्रोग्राम में लक्ष्मण आया है और प्रियंका को पसंद किया था।’

प्रियंका की मौसी बोली- जहां डांस होता था, लक्ष्मण वहां पहुंच जाता था

कौशिला ने बताया-

QuoteImage
कई दिनों तक जहां भी प्रियंका डांस करने जाती थी, वहां लक्ष्मण पहुंच जाता था। एक दिन लक्ष्मण ने प्रियंका को प्रपोज कर उसका नंबर मांगा, फिर दोनों एक साल तक फोन पर बात करते रहे। 2022 में दोनों शादी की। दोनों एक साल तक काफी खुशी थे।

QuoteImage
हालांकि, लक्ष्मण का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था। उसका परिवार बार-बार बोलता था कि तुमने नचनिया से शादी की है, उसे कभी घर लेकर मत आ जाना। इस बात को लेकर भी प्रियंका काफी दुखी रहती थी। प्रियंका घर ले चलने को बोलती थी, लेकिन लक्ष्मण कोई ना कोई बहाने से टाल देता था। सिर्फ एक बार वो प्रियंका को लेकर अपनी बहन के घर गया था।

‘प्रियंका खुद की कमाई से घर चलाती थी’

कौशिला के मुताबिक, प्रियंका खुद कमाती थी और परिवार चलाती थी। लक्ष्मण और प्रियंका जिस किराए के मकान में रहते थे, उसका किराया भी प्रियंका ही देती थी। बेटी होने के बाद से लक्ष्मण प्रियंका के साथ कम रहता था। अमूमन रात को अपने घर चला जाता था। इस बात को लेकर अक्सर प्रियंका और लक्ष्मण के बीच झगड़ा होता था।

‘पति सब्जी लेकर नहीं आया तो प्रियंका से हुआ था झगड़ा’

कौशिला ने बताया कि ‘रविवार की रात भी प्रियंका और लक्ष्मण के बीच झगड़ा हुआ था। इसकी वजह थी कि लक्ष्मण बाजार से सब्जी लेकर नहीं आया था। सुबह जब दो साल की जिया रो रही थी, तब हम लोग उसके कमरे में गए। घटना की सूचना लक्ष्मण को दी। लक्ष्मण पहुंचा तो प्रियंका को मृत देखकर घर से भाग गया।’

आयर थानाध्यक्ष राजीव ने बताया कि ‘प्रियंका के घर के लोगों की ओर से सूचना मिली थी। शव का सदर में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’

Exit mobile version