शाम 7 बजे तक रायपुर में 6 और प्रदेश में 13 ने तोड़ा दम, 837 नये मरीज मिले

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा हजार के पार जाता दिख रहा है। शाम 7 बजे तक प्रदेश में 837 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल कोरोना पॉजेटिव की संख्या 36520 हो गयी है। वहीं प्रदेश में अब एक्टिव केस (मौजूदा बीमार) 17258 हो गये हैं। ये आंकड़े तब है, जब प्रदेश में 730 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। इन आंकड़ों के बीच कोरोना से मौत के डरावने आंकड़े आये हैं। प्रदेश में शाम 7 बजे तक 13 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा 312 हो गया है।

रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के मामले में टॉप पर है। राजधानी में अभी तक 300 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर आज एक नया हॉट स्पाट बनाकर सामने आया है। जांजगीर में 112 नये मरीज मिले हैं, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद में 69, बिलासपुर मेंम 64, महासमुंद में 53, कोरिया में 32, दुर्ग में 31, रायगढ़ में 21, धमतरी में 17, कबीरधाम में 14, बालोद में 13, बस्तर में 6, मुंगेली में 4, सरगुजा में 4 अन्य राज्य के 2 मरीज मिले है।