
नवरात्र का सांतवां दिन मां कालरात्रि से जुड़ा होता है और मां कालरात्रि का संबंध नकारात्मक शक्तियों के विनाश से समझा जाता है। तो आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको बताने जा रहे हैं कि, कौन से वास्तु दोषों से घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश होता है। मां काली के कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्र हैं, जिनके प्रयोग से घर के सभी वास्तु दोषों को ठीक किया जा सकता है।
जब घर में वास्तु के अनुसार हम कोई चीज सही दिशा में नहीं रखते हैं और घर का निर्माण वास्तु अनुसार नहीं कराते हैं, तो घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होने लगता है। घर में इन शक्तियों के प्रवेश से आशांति बनी रहती है और परिवार में कोई भी सदस्य खुश नहीं रहता है। तो आइये जानते हैं, मां काली के उन मंत्रों को जिनसे घर के सभी वास्तु दोषों को ठीक किया जा सकता है।
घर में वास्तु दोष लगने का मूल कारण
वास्तु के अनुसार यदि सही दिशा में हम घर की चीजों को न रखें तो घर में वास्तु दोष लगता है। जैसे आग की दिशा में पानी, पानी की दिशा में चूल्हा, लकड़ी की जगह धातु और धातु की जगह अग्नि की स्थापना करने से घर में वास्तु दोष लगता है। इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। हमारे जीवन की आयु को संकट होता है, तरह-तरह के भय सताने लगते हैं, घर की खुशियों का धीरे-धीरे पतन होने लगता है। इसी तरह दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ प्रवेश द्वार होने से घर में बुरी शक्तियों का वास धीरे-धीरे होने लगता।
मां काली के मंत्रों से करें घर के वास्तु दोष को दूर
यदि आप घर के वास्तु दोष से परेशान हैं तो मां काली की शरण में शीघ्र आ जाएं। मां काली के इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करें और मां से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में सब अच्छा हो।
मां काली का मंत्र इस प्रकार से :
जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणि।
जय सार्वगते देवि कालरात्रि नमोऽस्तु ते॥