श्री कृष्णपुरी निवासी कल्याण समिति ने महापौर को कालोनी की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत, महापौर ने दिया निदान का आश्वासन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर आज अपने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत् वार्ड क्रमाक 53 में श्री कृष्णपुरी कालोनी पहुंचे, इस दौरान उनके साथ रायपुर ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा भी पहुंचे। महापौर श्री ढेबर को अपने बीच पाकर श्रीं कृष्णपुरी निवासी कल्याण समिति ने नेताओं का आत्मिक स्वागत किया वहीं समिति के पदाधिकारियों ने कालोनी की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि हमारी सबसे बड़ी समस्या कालोनी में नाली निर्माण नही होना है जिसके चलते हमेशा समस्या बनी रहती हैं। सबसे अधिक दिक्कत तो कालोनीवासियों को बारिश के दिनों में उठानी पड़ती हैं जहरीले जीव जंतु घरों में घूस जाते है जिससे अप्रिय घटनाओं का डर हमेशा बना रहता है।

कालोनिवासियो ने पानी, सड़क, बिजली की समस्याओं से महापौर को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वार्डवासियों ने एक बार फिर अमलीडीह-देवपुरी मार्ग के जर्जर हालत पर महापौर का ध्यान आकर्षित करते हुए मार्ग के मरम्मत के साथ सड़क चौड़ीकरण किए जाने की मांग की। महापौर श्री ढेबर और सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीं शर्मा ने वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही समस्याओं के समाधान किए जाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर श्री कृष्णपुरी निवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आशीष कुंडू, कोषाध्यक्ष नीरज तिवारी, सचिव श्रीमती पार्वती ध्रुव, सहसचिव धर्मेंद्र शुक्ला सहित के एल कुर्रे, एनसी आचार्य, महेश आहूजा, आर डी दहिया, कैलाश गिरी, पुरुषोत्तम ठाकरे, गोपाल साहू, वेद व्यास मिश्रा, रजत शुक्ला, भीष्म साहू, अमित तिवारी, राकेश डडसेना, राहुल प्रसाद, सुकुमार गांगुली समेत अनेक लोग मौजूद थे।