
भिलाई। सामाजिक कार्यकर्ता एवम् कोरोना वारियर डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही ने विगत 3 दिनों तक नव गठित रिसाली नगर निगम क्षेत्र जहां 20 नवंबर को मतदान होगा उस क्षेत्र में तालपुरी रूआबांधा , डी पी एस ,मैत्रीनगर ,गांव रिसाली , स्टेशन मडोदा , मड़ोदा ,मैत्री बाग आदि क्षेत्रों का अपनी स्वयं की कोरोना जागरूकता स्लोगन से सुसज्जित एक्टिवा बाइक से भ्रमण कर लोगों को वेक्सिन दोनो डोज लगाने ,मास्क लगाने ,साबुन से बार बार हाथ धोने , सुरक्षित दूरी बनाने सहित कोरोना गाइड लाइन का पालन करने हेतु जागरूक किया।
कोरोना के तीसरे लहर एवम् नए वेरिएंट ओमीक्रान के दस्तक से यह जरूरी हो गया है कि वेक्सिन जरूर लगाएं । इस जागरूकता कार्यक्रम में अंकित कुमार नगरी ,दीपक कुमार चौहान जवाली ,अविनेश कुमार कोरबा ,प्यारेलाल खांडेकर , बलोदाबाजार शाहरुख खान अंबिकापुर ने पूर्ण सहयोग दिया ।