छात्रावास आश्रमों में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा शुभ उपलक्ष्य पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमों में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा शुभ उपलक्ष्य पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस संबंध में विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग में नव पदस्थ सचिव सह आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा प्रभार ग्रहण करने के साथ ही विभागीय सहायक आयुक्तों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें छात्रावास आश्रम के संचालन के संबंध में समीक्षा की गई, साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 21 जनवरी को पूरे राज्य के सभी छात्रावास आश्रम शाला, एकलव्य विद्यालय आदि में विशेष सफाई अभियान कराने के निर्देश दिए थे साथ ही 22 जनवरी को सभी जगह दीप प्रज्वलन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर काण्ड पाठ आतिसबाजी कर भक्तिमय माहौल बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

इसी निर्देश के परिपालन में जिले की सहायक आयुक्त शिल्पा साय के द्वारा सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे जिसके पालन में सभी जगह विशेष अभियान चलाकर अधीक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राओं के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। एक कल भक्ति कार्यक्रम रखे जायेंगे।

Exit mobile version