एसएसपी की नारकोटिक्स सेल व सिरगिट्टी पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, 50 हजार कीमती 10 ग्राम एमडीएमए पिंगर्स जब्त

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने प्रयासरत एसएसपी की नारकोटिक्स सेल व सिरगिट्टी पुलिस ने मिलकर नया बस स्टैंड से महंगा पावडर नशा एमडीएमए (पिंगर्स) जब्त किया है, 3 आरोपी हिरासत में लिए गए है। जब्त 10 ग्राम एनडीएमए की कीमत 50 हजार बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

नशे के अवैध कारोबार को लेकर सख्त एसएसपी

पारूल माथुर द्वारा गठित नारकोटिक्स सेल शहर कप्तान व सीएसपी के निर्देशन में नशे के सौदागरों की लगातार धरपकड़ कर रही है बिलासपुर शहर मे नशे के अवैध कार्य मे संलिप्त सौदागरों के विरूध्द अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में नारकोटिक्स सेल बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि धर्मेन्द चौहान नाम का व्यक्ति अपने 02 साथियों के साथ एम.डी.एम.ए. ब्रिकी करने हेतु हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जाने वाले है तत्पश्चात हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर जाने वाली बस के आसपास लोगों से पूछताछ किया जहाँ 03 व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

धरे गए आरोपियों में धर्मेन्द चौहान पिता शिवराज सिंह चैहान उम्र 35 वर्ष निवासी सलेमपुर खुटियाना भाग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) , नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद महारानी स्कूल के पीछे गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर , सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा के कब्जे से 17 नग छोटी जीप पैकेट मे भरी हुई माद्रक पदार्थ एम.डी.एम.ए. कुल वजनी 10 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद हुआ।

आरोपीगणों से बारिकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जहाँ बिलासपुर आने के दौरान बस स्टैण्ड बिलासपुर मे इनका सम्पर्क नशे के सौदागरों से हुआ और नशीले पदार्थ ड्रग्स के सप्लाई (पेंडलर) कार्य मे संलिप्त होना बताया तथा सूचना दिया कि बिलासपुर के रहने वाला नीतेश डोडानी यह नशीली सामान देता है और डिलवरी कराता है तथा इस कृत्य मे उसका सहयोग सीमा यादव निवासी कोरबा सप्लाई का कार्य करता है। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों से कुल माद्रक पदार्थ 10 ग्राम एम.डी.एम.ए., 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21,22 एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक धनुष पाटले, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय,अफाक खान एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version