बीसीसीआई ने जारी किया टीम इंडिया का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, रहाणे और पुजारा समेत इन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें टॉप ग्रेड में A+ में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। वहीं, टेस्ट टीम के बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को नुकसान हुआ है। रहाणे और पुजारा को ताजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में ग्रेड ए से ग्रेड बी में किया गया।

हार्दिक पंड्या को भी ग्रेड ए से ग्रेड सी में कर दिया गया है। इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध में ग्रेड बी से सी में कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने बुधवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की। लिस्ट में चार कटेगरी सामने आए हैं। ए प्लस ग्रेड वालों को साल में सात करोड़ रुपये जबकि ए, बी और सी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को साल में क्रमश: 5, 3 और 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Exit mobile version