जयपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सचिन पायलेट, गोविंद सिंह डोटासरा से हुई मुलाकात

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम राजस्थान के दौरे पर हैं। श्रीं मरकाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचे हुए। इस दौरान उनकी भेट सचिन पायलेट और राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से हुई । इस बीच कांग्रेस के नेताओं से उनके राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक व परिवारिक चर्चाएं हुई।

इस दौरान श्री मरकाम के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अमरजीत चावला भी मौजूद थे। यहां पर हम आपको बतादे की राजस्थान सरकार ने दिया छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया है।