Stock Market में कल से शुरू होगा T+0 सेटेलमेंट, BSE ने जारी की शेयरों की लिस्ट

Chhattisgarh Crimes

शेयर बाजार में गुरुवार (28 मार्च) से T+0 सेटेलमेंट शुरू हो जाएगा। T+0 सेटेलमेंट के तहत शेयरों को खरीदने पर डिलीवरी उसी दिन निवेशक को मिल जाएगी। हालांकि, ये केवल कुछ शेयरों में शुरू किया गया है और वैकल्पिक है। जल्दी ही इसके सभी शेयरों में लागू किए जाने की संभावना है।

बीएसई ने जारी की T+0 सेटेलमेंट शेयरों की लिस्ट

स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की ओर से भी T+0 सेटेलमेंट वाले शेयरों की लिस्ट 27 मार्च को जारी कर दी गई है।

अंबुजा सीमेंट
अशोक लेलैंड
बजाज ऑटो
बैंक ऑफ बड़ौदा
बीपीसीएल
बिरलासॉफ्ट
सिप्ला
कोफोर्ज
डिविज लैबोरेटरीज
हिंडालको
इंडियन होटल
जेएसडब्लू स्टील
एलआईसी हाउसिंग
एलटीआई माइंडट्री
एमआरएफ
नेस्ले
एनएमडीसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस
पेट्रोनेट एलएनजी
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल
टाटा कम्यूनिकेशन
ट्रेंड
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
वेदांता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

इस महीने की शुरुआत में हुआ था ऐलान

इस महीने की शुरुआत में सेबी की ओर से कहा गया था कि नियामक T+0 सेटेलमेंट को लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। जल्दी ही इसका बीटा वर्जन वैकल्पिक तौर पर बाजार में पेश किया जाएगा। बता दें, यह बीटा वर्जन फिलहाल कुछ ब्रोकर्स पर ही उपलब्ध होगा और ये T+1 सेटेलमेंट के अतिरिक्त होगा। आगे कहा कि सूचकांक गणना और निपटान मूल्य गणना में T+0 कीमतों पर विचार नहीं किया जाएगा। T+0 सेगमेंट में ट्रेडिंग के आधार पर प्रतिभूतियों के लिए कोई अलग से बंद कीमत नहीं होगी।

सेबी ने आगे कहा कि नया सिस्टम आने से समय की काफी बचत होगी और ये किफायती भी होगा। नियामक की कोशिश निवेशकों के हितों की रक्षा करना है। इससे पहले सरकार ने T+1 सेटेलमेंट पिछले साल लागू किया था। वहीं, T+2 सेटेलमेंट 2003, और T+3 सेटेलमेंट 2002 में लागू किया था।

Exit mobile version