गृह मंत्री से बातचीत में हल नहीं निकला; आज केंद्र से होने वाली मीटिंग टली, किसान बॉर्डर पर बैठक करेंगे

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। कृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन 12वें दिन मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया। असर भी दिखा और हलचल भी। पहली बार गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, कुछ ठोस इस मुलाकात में भी नहीं निकला। सरकार ने बुधवार को किसानों को प्रस्ताव देने की बात कही है। बैठक में शामिल किसान नेता हन्नान मुल्ला ने कहा कि सरकार कानून वापसी को तैयार नहीं है।

हन्नान मुल्ला ने बताया कि कल केंद्र और किसानों के बीच होने वाली बैठक भी नहीं होगी। किसान नेता सिंघु बॉर्डर पर 12 बजे बैठक करेंगे और इसी में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक से पहले किसानों का कहना था कि कोई बीच का रास्ता नहीं है। हमें गृह मंत्री से हां या ना में जवाब चाहिए। कानून वापसी से कम कुछ मंजूर ही नहीं है।

Exit mobile version