प्रदेश में आज से तापमान और गिरेने के आसार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. प्रदेश में आज से तापमान और गिरेने के आसार हैं. उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. जिसके चले प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा. अंबिकापुर में रात का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं रायपुर में 15.6, बिलासपुर में 14.4, पेंड्रा रोड में 12.0, जगदलपुर में 13.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Exit mobile version