कटाई में लगे मजदूरों को वन विभाग ने नहीं दिया मजदूरी, परेशान मजदूरों ने रोकी लट्ठा गाड़ी तब भी मजदूरी नहीं मिला आश्वासन

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। मैनपुर वन परिक्षेत्र सामान्य के अंतर्गत राजा पड़ाव के समीप मुख्य विद्युत लाइन के लिए जंगलों में रास्ता तैयार करने के लिए सैकड़ों बड़े-बड़े पेड़ों की कटाई लट्ठा बल्ली चट्ठा तैयार करने वाले मजदूरों को 3 महीना से मजदूरी राशि नहीं मिलने के कारण बेहद परेशान होकर आज 10 बजे के आसपास जंगलों से लट्ठा से भरे गाड़ी को नहीं ले जाने की हिदायत देते हुए अड़गडी वनोपज नाका के समीप मजदूरों के द्वारा करीबन दो घंटा रोक कर रखा गया, तत्पश्चात रेंजर के द्वारा बहुत जल्द मजदूरी राशि मिल जाएगी ऐसा आश्वासन पश्चात मजदूरों ने लट्ठा गाड़ी को छोड़ दिया गया लेकिन समय पर मजदूरी राशि नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया गया है।

मुख्य विद्युत लाइन के लिए पेड़ों की कटाई लट्ठा बल्ली एवं जलाऊ चट्टा बनाने वाले मजदूर रतिराम बघेल,कोमल सोरी, लोचन नेताम दयाल सिंह मरकाम,जगन्नाथ नेताम, खाम सिंह मरकाम, श्रवण मरकाम, रमेश मरकाम,कल्याण मरकाम, बन्नू राम नेताम, गणेश मरकाम, श्यामलाल,सुखदेव मंडावी, केजू मरकाम,मोहित मरकाम, जय लाल नेताम, चंद्रशेखर नेताम, ऋषि कुमार मरकाम,उमेश कुमार,सुखनंदन मंडावी, हेमलाल सलाम,बिहारी नेताम ने बताया कि वन विभाग के द्वारा विगत 3 महीनों से मजदूरी राशि नहीं मिल पाया है। जो करीबन ढाई से तीन लाख रुपये तक बनता है। जिसके कारण आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ रहा है।

रेंजर साहब के आश्वासन पश्चात हमने लट्ठा गाड़ी को जाने दिया है अगर समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किया जाता है तो हमारी आंदोलन में और तेजी आएगी जिसकी जिम्मेदारी वन परिक्षेत्र सामान्य मैनपुर की होगी।

Exit mobile version