सात महीने हैंडपंप पड़ा है खराब पीएचई विभाग हैं उदासीन, करलाझर के ग्रामीण सात महीने से पेयजल के लिए कर रहे है जद्दोजहद

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। मार्च-अप्रैल से गर्मी के महीना शुरुआत होते ही शहर हो या गांव हर जगह पीने के पानी की समस्या आती है और लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करते देखा जा सकता है शहर क्षेत्रों में तो निगम,पालिका और नगर पंचायत पानी टैंकरों से नागरिकों को पानी मुहैया करा देता है। जिससे नागरिकों की समस्या कुछ हद तक कम हो जाती है पर सबसे अधिक मुसीबत वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की होती है उन्हें पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है। समस्या प्रदेश के एक गांव की नहीं अनेकों गांव की हैं जहां की महिलाएं रोज पानी के लिए जद्दोजहद करती हैं।

फिलहाल हम बात कर रहे हैं, विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 44 किलोमीटर की दूरी में बसा हुआ उदंती अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम करलाझर में उमाशंकर सोरी घर के समीप वाले हैंडपंप विगत 7 माह से खराब हो गया है जिसके कारण मोहल्लेवासियों को पीने के पानी के लिए भयंकर तकलीफ झेलना पड़ रहा है।

विभागीय मैकेनिक को कई बार मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाया गया लेकिन इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जाना समझ से परे लगता है। मोहल्ले के उमाशंकर सोरी,लैबानो राम नाग वार्ड पंच, धनीराम नाग,दुलार सिंह सोरी, चमेली बाई, गुंची बाई, होतकू राम, गोवर्धन नेताम, पुनीत राम, चंद्रभान, कोन्दा राम नेताम, चमार सिंह, राजूराम, श्रवण कुमार,रायसिंह सहित मोहल्ले के लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से खराब पड़े हैंडपंप बोरिंग को मरम्मत कराने की मांग किया गया है।