नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा में विधायक और नपाध्यक्ष ने नागरिकों की सुनी समस्याएं

  • विधायक, नपाध्यक्ष और पार्षदों ने की वार्ड 2 और 3 का भ्रमण
  • लोगों की समस्या जानने उनके बीच पहुंची पूरी पालिका टीम

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा वार्ड 2 और 3 से शुरू किया गया। संपर्क, समीक्षा और समाधान की तर्ज पर इस यात्रा के दौरान नागरिकों ने विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग से नाली, सड़क, बिजली की समस्या के अलावा लोगों ने सूअर की समस्या अधिक बताई।

नगर सरकार तुहंर द्वार यात्रा सोमवार को वार्ड क्रमांक 2 और 3 में भ्रमण किया गया। इस यात्रा में संसदीय व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सीएमओ आशीष तिवारी सहित पालिका के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने पानी, नाली, बिजली, सड़क की समस्या बताई गई। इस यात्रा में इन दिनों वार्डों के नागरिकों ने सूअर की समस्या बताई गई। जिस पर नपाध्यक्ष ने इन समस्याओं को जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने मकान के उपर से हाई टेंशन बिजली तार को हटाने की मांग की। जिस पर तत्काल विद्युत विभाग के अफसर चर्चा की। जिस पर अफसर ने मौके का सर्वे के पश्चात हाई टेंशन बिजली तार को हटाने की बात कही।

Exit mobile version