एआर रहमान को भाया बिलासपुर के कलाकारों का यह वीडियो, रिट्वीट कर की तारीफ

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। फुलवारी शिक्षण एवं युवा कल्याण समिति की तरफ से जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए टीम नर्तन ने एक वीडियो तैयार किया है. यह वीडियो मशहूर संगीतकार एआर रहमान को भी खूब पसंद आया. उन्होंने इसे ट्वीटर पर भी रिट्वीट किया है और वीडियो की तारीफ की है.

जल संरक्षण पहल के जरिये नदी-तालाबों और अन्य जल श्रोतों को संरक्षित और संवर्धन करने का काम आपसी श्रमदान के जरिये किया जा रहा है. समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितेश साहू ने यह अभियान शुरू किया है.

संस्था के संस्थापक विकास श्रीवास की अपील पर टीम नर्तन की तरफ से अपूर्वा सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, राजीव सोनी, काव्या साहू, नित्या खत्री, प्रकाश वर्मा एवं विधी सेनगुप्ता ने स्वच्छता एवं पानी गीत का ये वीडियो तैयार किया है. ये वीडियो यू-ट्यूब में अपलोड होते ही वायरल हो गया.

इस विडियो को कुछ घंटे में 2000 से ज्यादा लाइक और 5000 से ज्यादा बार अब तक देखा जा चुका है. आपको बता दे कि इस गाने के कंपोजर खुद एआर रहमान जबकि लिरिक्त प्रसुन जोशी और स्वर अंतरा नंदी की है.