छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के शक में राजस्थान के 3 साधुओं की बेरहमी से पिटाई

Chhattisgarh Crimes

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर आ रही है। बच्चा चोरी के शक में लोगों ने तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में साधुओं की काफी चोटें आई है।

घटना दुर्ग के भिलाई 3 थाना क्षेत्र की है। आज सुबह तीन साधू भि़क्षा मांगने के लिए भिलाई के चारौदा आए थे। इस दौरान मोहल्ले के किसी बच्चे से वे तीनों बात करने लगे। इतने में मोहल्ले के लोग बच्चा चोर की शक में तीनों की बेदम पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों साधुओं को लोगों की भीड़ से निकालकर उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाया। घटना में तीनों साधुओं के चेहरे और सिर पर चोट लगी, जिससे तीनों लहूलुहान थे। पुलिस तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची यहां पर उपचार ले बाद थाने लेकर आई है।

घटना के संबंध में दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि तीनों साधु थाने में है। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी। जांच जारी है।

उधर, इस घटना के बाद एसपी अभिषेक पल्लव का बयान आया है। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया है कि तीनों साधु राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल बच्चा चोरी जैसी बात जांच में नहीं आई है। मगर उनके पास कोई आईडी प्रुफ नहीं है। लिहाजा, जांच की जा रही है।

Exit mobile version