नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें गाजर, जानिए ठंड में इसका सेवन करने के 7 फायदे

Chhattisgarh Crimes

ठंड शुरू होते ही बाज़ार में ताजे गाजर मिलने शुरू हो जाते हैं। वैसे तो ये सालभर मिलता है। लेकिन सर्दियों में ताजा लाल गाजर खाने का अलग ही मज़ा है। कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं। सलाद, सूप, हलवा या किसी भी रूप में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाने करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताएंगे सर्दियों में गाजर का सेवन करने से सेहत को होने वाले 7 बड़े फायदे।

सर्दियों में गाजर का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 7 लाभ

इम्यूनिटी
कभी ठंड लगने के कारण सर्दी-खांसी तो कभी मौसमी बीमारियां सर्दियों में खूब सताती हैं। लेकिन अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग है तो किसी भी तरह की बीमारी से बचाव किया जा सकता है। खाने की कुछ चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती हैं। इन्हें में से एक है गाजर। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और सी दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।

स्किन केयर
गाजर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गाजर को डाइट में शामिल कर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

मोटापा
गाजर के इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। साथ ही वजन को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। आप सलाद, सूप और जूस के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी
बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर आंखों के लिए हमेशा से फायदेमंद माना जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं।

ब्‍लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
गाजर आपके बीपी यानी कि ब्‍लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्‍लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता।

दूर रहती है खून की कमी
गाजर में आयरन की अच्‍छी-खासी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है जो नया खून बनाने में काफी मददगार है। एनीमिया के मरीजों को गाजर को जरूर अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गाजर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन पीरियड्स के दौरान हेवी ब्‍लड फ्लो को कम करने में मदद कर सकता है।

पाचन सही रखने में सहायक
गाजर का जूस पीने से डाइजेशन मजबूत होता है जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं और स्वास्थ्य भी सही रहता है। इसके अलावा किसी लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए गाजर का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।