आदिवासी नेता नंद कुमार साय का कांग्रेस से इस्तीफा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 8 माह पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। तब भाजपा पर अनदेखी का आरोप लगाया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद साय ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय तब CM रहे भूपेश बघेल के साथ कई कार्यक्रम में दिखते थे। उन्हें CSIDC में अध्यक्ष का पद दिया गया था। अब खबर है कि भाजपा के नेता साय से संपर्क में हैं। चर्चा है कि नंदकुमार साय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि साय के इस्तीफे से कांग्रेसी नेता भी अनजान थे।

सोमवार को ही अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने दिया इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी व इससे जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी, मैंने निष्ठापूर्वक उसका निर्वहन किया। मुझे इस चुनाव में चार सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार हुई। इससे मैं काफी व्यथित हूं। इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं।

Exit mobile version