
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड़ मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40किमी की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत इंदागाव क्षेत्र के हजारों आदिवासी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए लंबे समय से मोहताज है।
क्षेत्र के समस्या ग्रस्त ग्रामीणों को मूलभूत बुनियादी सुविधा मिले इस दिशा में जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों के साथ किसान मजदूर संघर्ष समिति उदंती क्षेत्र के मुखिया वर्षों से सैद्धांतिक तौर पर आंदोलन धरना प्रदर्शन के साथ साथ शासन प्रशासन से लिखित मौखिक बातचीत करते आ रहे हैं।
लेकिन अभी तक सुविधाओं के नाम से यह क्षेत्र अछूता ही रह गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के घोषणा के बाद भी इस क्षेत्र की समस्याएं कम नही हुई अब इस क्षेत्र के ग्रामीणों को भाजपा सरकार से बड़ी उम्मीद है कि जो समस्या कांग्रेस सरकार के शासन काल मे रही है उसे भाजपा की सरकार जरूर पूरा करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार 3 वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने इंदागांव में उप तहसील खोलने की घोषणा की थी इस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद में 6 सितंबर 2019 को पहुंचे थे जिसने क्षेत्र के लोगों ने मांग की थी ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से ही इंदागांव में उप तहसील खोलने की घोषणा किया था लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक धरातल में कुछ भी नहीं हुआ है यहां तक तहसील कोर्ट कैंप भी बंद है।इसके अलावा 6/12/2022 को इंदागाँव में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उन्नयन के लिए घोषणा किया गया था जो आज तक नही पाया।ग्राम पंचायत इंदागांव आदिवासी बाहुल्य इलाका होने के साथ ही नदी नाले पगडंडी रास्तों से घिरा हुआ वनांचल क्षेत्र है। बरसात के दिनों में 108 एवं 102 एंबुलेंस वाहनों की पहुंच गांव तक नहीं हो पाती है जिसके कारण ग्रामीणों को बेमौत काल के मुंह में समाते हुए अमूमन क्षेत्र में देखा गया है।
क्षेत्रवासी स्वास्थ्य सुविधा के मामले में उड़ीसा क्षेत्र पर निर्भर रहते हैं वर्षों से क्षेत्रवासी इन्दागाँव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मांग करते थक चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई काम होता नहीं दिखता है वास्तव में इंदागांव मुख्यालय जिसके अंतर्गत 23 गांव 9 ग्राम पंचायत जनसंख्या लगभग 13000 के आसपास है इंदागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य खोला जाना नितांत आवश्यक है।
क्षेत्रवासियों को मैनपुर मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण 23 गांव 9 ग्राम पंचायत के हजारों ग्रामीणों ने इंदागांव में शासकीय बैंक खोले जाने के लिए शासन प्रशासन से मांग किया है। मांग के अनुसार 7 साल पहले एक निजी बैंक की शाखा यहां खोली गई थी ग्राम पंचायत इंदागांव के नाम से खाता भी खोला गया था लेकिन कुछ दिन के बाद बैंक के मैनेजर यहां से गए तो वापस कभी नहीं आए इसलिए क्षेत्र वासियों के द्वारा बैंक शाखा खोलने की माँग कर रहे है। जिससे बहुत सारे विकास मूलक कार्यों के भुगतान के लिए मजदूर किसान पेंशनधारियों को लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक, जनपद सदस्य दीपक मंडावी, टीकम नागवंशी, रूपसिंह मरकाम, मंगल सिंह, हीरालाल ध्रुव,भानुप्रताप सिन्हा, लोखूलाल बस्तिया, रूपसिंह बस्तियां, रूपेश मसीह, सहित ग्रामीण मुखिया भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के समक्ष अपनी मांग को दोहराने की बात कही और उम्मीद भी किए हैं कि बुनियादी मांग जरूर पूरी होगी