हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मजदूर जिंदा जले, इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Exit mobile version