
पूरन मेश्राम/मैनपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे संवेदनशील उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन (IFS:2017) अब जंगल से निकलकर देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA में पुलिस अधीक्षक (SP) की कुर्सी संभालेंगे।प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) कार्यालय,नवा रायपुर से 19 नवंबर को जारी आदेश में इसका खुलासा हुआ है। NIA मुख्यालय नई दिल्ली से 9 नवंबर को आए पत्र में श्री जैन की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है। अब उन्हें जल्द ही भारमुक्त कर दिल्ली भेजा जाएगा।
*क्यों खास है ये नियुक्ति* वरुण जैन जैसे तेजतर्रार IFS अफसर का NIA जैसी एजेंसी में जाना अपने आप में बड़ी बात है। टाइगर रिजर्व में माओवादी गतिविधियों, वन्यजीव तस्करी और संवेदनशील इलाकों में उन्होंने जिस तरह काम किया, उसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। *अब गरियाबंद की कमान किसके हाथ*
जैन के जाते ही उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का उप निदेशक का पद खाली हो जाएगा। विभाग इस संवेदनशील पद को एक दिन भी खाली नहीं रखना चाहता। इसीलिए वन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि *मुंगेली के वनमण्डलाधिकारी तन्मय कौशिक को गरियाबंद का नया उप निदेशक बनाया जाए।सूत्रों की मानें तो तन्मय कौशिक को भी तेजतर्रार और सख्त अफसर माना जाता है। उनके आने से टाइगर रिजर्व में अवैध कटाई, शिकार और तस्करी पर और कसावट आने की उम्मीद है।वन विभाग के इस प्रस्ताव पर अब शासन की मुहर लगना बाकी है। मुहर लगते ही तन्मय कौशिक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की कमान संभाल लेंगे।