अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई, वाहन के उड़े परखच्चे, ड्राइवर समेत 3 गंभीर

Chhattisgarh Crimes

मोहला-मानपुर. जिले के मानपुर ब्लॉक में सीतागांव और औंधी के मध्य एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रक के परखच्चे उड़ गए. वहीं ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 मई को ये घटना सीतागांव और औंधी के बीच गढ़माता मंदिर के पास मेन रोड में हुई. ट्रक के पेड़ में टकराने के बाद ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया था. हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाल लिया.

पुलिस के मुताबिक ट्रक में ड्राइवर दिनेश यादव निवासी ग्राम बागडोंगरी के अलावा दो अन्य ग्रामीण दुष्यंत हल्बा निवासी ग्राम राजकट्टा तथा अशोक कुमार निवासी ग्राम बागडोंगरी सवार थे. तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें घटनास्थल से मानपुर अस्पताल ले जाया गया है. बहरहाल सीतागांव पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.

मानपुर से राजनांदगांव रिफर

तीनो घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, ड्राइवर के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं बाकी दो सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं. लिहाजा बेहतर उपचार के लिए उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया है.

Exit mobile version