कंडेक्टर के दबाव में नाबालिक छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। फिंगेश्वर पुलिस ने तक़रीबन 20 दिन पूर्व नाबालिक छात्रा द्वारा जंगल मे खुदकुशी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतिका का प्रेमी बताया जा रहा है।

फिंगेश्वर पुलिस ने जांच के बाद जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम सेवन साहू है। 18 वर्षीय सेवन साहू बेलर का रहने वाला है और पेशे से बस कंडेक्टर है। पुलिस ने जांच पाया कि आरोपी की मृतिका के साथ दोस्ती थी। आरोपी के तंग करने पर छात्रा को खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ा।

बचपन का प्यार इस प्रेमी जोड़े पर भारी पड़ गया। प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली और प्रेमी उसपर दबाव डालने के जुर्म में सलाखों के पीछे चला गया। पुलिस जांच में पाया कि युवक अपने प्यार को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बांधना चाहता था। इसके लिए वह अक्सर अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव डालता था।

पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के एक दिन पूर्व भी सेवन उसे रायपुर लेकर गया था। दोनों दिनभर रायपुर में रहे। इस दौरान सेवन ने लड़की पर बार-बार शादी के लिए दबाव बनाया। लड़की शादी को तैयार नही थी। वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। प्रेमी सेवन के बार-बार दबाव डालने से तंग आकर लड़की ने तकरीबन 20 दिन पूर्व जंगल मे खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, स.उ.नी. हुमन सिंह ध्रुव, प्र.आर. भिखम साहू , नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, आर. नंद कुमार ध्रुव, लेखन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।