
पूरन मेश्राम/मैनपुर।देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास बीते शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक बाइक में सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर एक नंबर प्लेट बरामद की गई है, जिससे ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव सड़क पर ही पड़े हुए मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठोकर मारने वाला वाहन बोलेरो था,जो घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।