गरियाबंद। जिले के देवभोग विकासखंड के दहीगांव की गायत्री मरकाम ने पीएससी की सहायक प्राध्यापक परीक्षा पास कर ली है। उनका सहायक प्राध्यापक के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उसके परिजनों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने बधाई प्रेषित की है।
04 मार्च को उनका इंटरव्यू हुआ और उसी दिन शाम को उन्हें चयन होने की जानकारी प्राप्त हुई। उनका गणित विषय से चयन हुआ है। 04 से 08 नवंबर को इसकी परीक्षा हुई थी और 2019 में इसका निटिफिकेशन जारी हुआ था।
उन्होंने 2019 में डिग्री गर्ल्स कॉलेज से गणित विषय मे सैकिंड डिवीजन से M.SC की परीक्षा पास की है। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने देवभोग हायर सेकंडरी स्कूल से और प्रायमरी की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से पास की है।
तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की गायत्री के पिता वासुदेव मरकाम नवागुड़ा प्रायमरी स्कूल के प्रधान पाठक है। शिक्षक बनने का फैसला उन्होंने अपने पिताजी को देखकर ही लिया। बचपन से ही घर मे शिक्षा का माहौल होने का फायदा भी उन्हें मिला। उनके बड़े भाई भी शिक्षक है, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
गायत्री मरकाम ने बताया कि वह बचपन से शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का मन बना चुकी थी। उनका सपना था कि वह अपने पिता से आगे बढ़कर काम करे और उनका नाम रोशन करें। सहायक प्राध्यापक नियुक्त होने पर आज उसका ये सपना पूरा हो गया।
गायत्री ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लगातार कई-कई घण्टो तक पढ़ाई की। जरूरत पड़ने पर कोचिंग का भी सहारा लिया। मगर अब वह खुश है क्योंकि उसकी मेहनत सफल हो गयी है।
गायत्री ने गांव केे युवकों और युवतियों के लिए संदेश दिया है कि है कि वह जो भी बनना चाहते है उसका लक्ष्य निर्धारित कर ले और फिर उसके बाद उस लक्ष्य को जबतक हासिल नही कर लेते तबतक जीतोड़ मेहनत करे। सफलता जरूर मिलेगी।