XUV से गांजा लाते भिलाई के दो तस्कर गिरफ्तार

XUV से गांजा लाते भिलाई के दो तस्कर गिरफ्ताChhattisgarh Crimes

दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्कर की गाड़ी से एक बोरी गांजा गायब करने और गांजा बेचने वाले डायल 112 के सिपाही विजय धुरंधर और चालक अनिल कुमार टंडन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्ती के दौरान गायब किया गया एक बोरी गांजा जब्त किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि 30 मार्च 2025 रात को NSPCL फ्लाई ऐस रोड पुरैना में पुरानी भिलाई पुलिस के डायल 112 ने एक XUV 500 CG 22 AC 5656 से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया था। उन्होंने गाड़ी के अंदर तीन बोरी में 1 लाख 11 हजार 500 रुपए कीमत का 18.792 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इसके बाद एक बोरी गांजा को दूसरी जगह छिपा कर दो बोरी गांजा जब्ती ही दिखाया था।

 

थाने लाने पर गाड़ी में सवार दोनो गांजा तस्करों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम धीरेंद्र शर्मा निवासी जोन 1 खुर्सीपार और युवराज मेहता निवासी गायत्री नगर भिलाई 3 बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और गांजा व गाड़ी को जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।पूछताछ में बताया एक बोरी गांजा पुलिस वालों ने किया गायब

 

एसपी ने बताया कि जब आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी में तीन बोरी गांजा रखा हुआ था। जिस पुलिस वाले ने गाड़ी जब्त की उसने दो बोरी गांजा ही जब्ती में दिखाया है। एक लाल रंग की बोरी को गायब कर दिया गया। उसके अंदर तीन पैकेट में 2-2 किलोग्राम के थे। आरोपियों ने बताया कि डायल 112 में तैनात पुलिस आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 चालक अनिल कुमार टंडन ने गांजा की बोरी को निकालकर अपनी गाड़ी में डाल लिया था। इसके बाद पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक विजय कुमार धुरंधर और डायल 112 चालक अनिल कुमार टंडन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने बताया कि एसयूवी CG 22 AC 5656 में कुछ अवैध सामग्री इधर उधर करने का इवेंट मिला था। उन्होंने मौके पर जाकर वाहन को चेक किया तो उसके अंदर तीन बोरियों में गांजा मिला था।

 

उसमें से एक बोरी गांजा को चालक अनिल कुमार टंडन ने वहीं पास में झाड़ियों में छिपा कर रख दिया था। इसके बाद उसे वहां से लेकर अनिल कुमार टंडन ने अपने गांव ग्राम औंरी स्थित मकान में छिपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर मकान से एक बोरी गांजा जब्त किया गया।

 

आरक्षक विजय धुरंधर से एक एप्पल और चालक अनिल कुमार टंडन के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन भी जब्त किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version