है। सिरवाबांधा के मजदूरों ने धोबी समाज के जिला अध्यक्ष अनिल रजक पर 74 हजार रुपए मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने मामले की शिकायत थाने में की है।
मजदूरों के मुताबिक, उन्होंने बेमेतरा में अनिल रजक के मकान निर्माण में करीब 6 महीने तक काम किया था। काम पूरा होने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इस काम में अलग-अलग समय पर 20 से 25 मजदूर जुड़े थे।
मिस्त्री तानू निर्मलकर ने बताया कि उनके 74 हजार रुपए बाकी हैं। महिला मजदूर पुष्पन बाई निर्मलकर के मुताबिक, 15 से 20 मजदूरों की मजदूरी मिलाकर करीब 74 हजार रुपए बकाया है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन पैसे नहीं मिले।
समाज के लोगों ने भी जताई नाराजगी
मामले को लेकर समाज के कुछ लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि समाज के जिला अध्यक्ष पर मजदूरों की मेहनत की राशि नहीं देने का आरोप लगता है तो इसका असर समाज पर भी पड़ता है। उनका कहना है कि मजदूरों ने परिवार की तरह समझकर मकान निर्माण में काम किया है, इसलिए उन्हें उनकी मेहनत की राशि मिलनी चाहिए।
थाना प्रभारी बोलीं- शिकायत मिली, जांच जारी
थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि मकान निर्माण की मजदूरी के भुगतान को लेकर शिकायत मिली है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।