रायपुर में पुलिस मुख्यालय नया रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) की जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया

रायपुर में पुलिस मुख्यालय नया रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) की जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया है। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है, जहां वे फील्ड में पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में प्रशिक्षु SI के नाम और उनकी पदस्थापना वाले जिलों का उल्लेख किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान ये अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनसंपर्क और थाने की कार्यप्रणाली से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी हासिल करेंगे।अधिकारियों ने प्रशिक्षु SI को नसीहत देते हुए कहा कि फील्ड ट्रेनिंग पुलिस सेवा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसी दौरान एक अधिकारी को जनता से संवाद, संवेदनशील मामलों को संभालने और वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने का अनुभव मिलता है। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

उप निरीक्षकों के कामों की मॉनिटरिंग करेंगे अफसर

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्हें थानों और पुलिस इकाइयों में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करना होगा।

पुलिस विभाग का मानना है कि व्यवहारिक प्रशिक्षण से प्रशिक्षु अधिकारियों को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग समझने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में वे बेहतर तरीके से कानून व्यवस्था संभाल सकेंगे।

       Chhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh Crimes