चंद्रयान-3 मिशन के 3 में से 2 मकसद पूरे :इसरो ने अब तक विक्रम-प्रज्ञान से लिए गए 10 फोटो और 4 वीडियो शेयर किए

Chhattisgarh Crimes

बेंगलुरु। इसरो ने शनिवार को शिव-शक्ति पॉइंट (चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा) पर घूम रहे प्रज्ञान रोवर का दूसरा वीडियो शेयर किया है। इससे पहले इसरो ने 25 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से बाहर निकलते हुए प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर किया था। लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था।

इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर अगले 11 दिनों में लैंडर के आसपास आधा किमी घूमेगा। ये एक सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। इसरो अब तक मून मिशन की 10 फोटो और 4 वीडियो शेयर कर चुका है।

इसरो ने ये भी कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के 3 उद्देश्य थे, जिनमें से 2 सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं- 1. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग। 2. चांद की सतह पर रोवर को चलाने में कामयाब रहे। 3. चांद की सतह पर वैज्ञानिक परीक्षण फिलहाल चल रहा है। सभी पेलोड सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं।

Exit mobile version