रायपुर मेयर के लिए 28 नामांकन भरे गए, 70 वार्डों के लिए 419 नॉमिनेशन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव का मुकाबला इस बार दिलचस्प हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई। रायपुर मेयर के लिए 28 लोगों ने नॉमिनेशन फॉर्म भरा है। वहीं, शहर के 70 वार्डों में 419 लोगों ने नामांकन जमा किया है।

नगर निगम चुनाव में महिलाओं के लिए 23 सीटें आरक्षित है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 26-26 महिलाओं को मैदान में उतारा है। इस बार भाजपा ने 18 सिटिंग पार्षद और कांग्रेस ने 17 सिटिंग पार्षदों की टिकट काटी है। 70 वार्डों में कांग्रेस ने 5 मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है। जबकि बीजेपी ने एक भी मुस्लिम कैंडिडेट को नहीं उतारा है।

कांग्रेस के ये पार्षद हुए बागी

कांग्रेस पार्टी ने वैसे तो 17 सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं, इनमें से 4 पार्षदों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन डाला है। मेयर इन काउंसिल के सदस्य आकाश तिवारी, जोन 2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह (बंटी होरा) MIC सदस्य समीर अख्तर और MIC सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। बंटी होरा और जितेन्द्र अग्रवाल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान भी कर दिया। समीर अख्तर और आकाश पार्टी के नेताओं से नाराज है।

भाजपा ने 18 पार्षदों के टिकट काटे

भाजपा ने पिछला चुनाव जितने वाले 29 पार्षदों में 18 के टिकट काट दिए हैं। इनमें से तीन का वार्ड आरक्षित हो गया। इस वजह से वे चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। बाकी 15 में ज्यादातर महिलाएं हैं। इन्हें पिछले चुनाव में वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण टिकट मिला था। इस बार इनके टिकट काटकर कुछ नए और कुछ पूर्व पार्षदों को दिया गया है।

बाकी 14 टिकट या तो पार्षदों को दिए गए हैं या उनके परिवार के किसी सदस्य को। कुछ पार्षदों का टिकट गुड परफार्मेंस नहीं देने के कारण काटा गया है। भाजपा ने पार्षदों के टिकट बंटवारे में नए पुराने का कंबिनेशन किया है।

कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड से भाजपा की तेज-तर्रार पार्षद सुशीला धीवर का टिकट काट दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ बहुत से लोग लामबंद थे। रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से पार्षद विश्वदिनी पांडे का टिकट कट गया है। वे इस बार महापौर की दौड़ में थीं। ना मेयर की टिकट नहीं मिली और ना पार्षद की। हालांकि पांडे ने कहा कि, वे खुद ही वार्ड की राजनीति नहीं करनी चाहती हैं।

तीन बार की पार्षद सीमा संतोष साहू को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वे भी मेयर के दावेदारों में एक थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। शंकर नगर वार्ड की सुमन राम प्रजापति का टिकट भी काटा गया है। पिछली बार वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण राम प्रजापति ने अपनी पत्नी को उतारा था। सुंदर नगर वार्ड इस बार सामान्य महिला होने के कारण पार्षद मृत्युंजय दुबे रेस से बाहर हो गए।

ब्राह्मणपारा वार्ड के अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित होने के कारण पार्षद सरिता दुबे को सुंदर नगर से टिकट दिया गया है। कन्हैया लाल बाजारी वार्ड से पार्षद विनोद अग्रवाल का टिकट काटा गया है। उनका वार्ड ओबीसी हो गया। आसपास के सभी वार्ड आरक्षण में फंसने के कारण उन्हें वहां भी मौका नहीं मिला।

महामाया मंदिर वार्ड की पार्षद सरिता वर्मा का टिकट कट गया है। वे काफी पुरानी पार्षद हैं। उनका वार्ड इस बार भी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित हुआ है। फिर भी पार्टी ने रिपीट ना करते हुए नई प्रत्याशी को मौका दिया।

4 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम ही घोषित नहीं

कांग्रेस पार्टी ने 66 वार्डों के अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ, मदर टैरेसा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और ले. अरविंद दीक्षित वार्ड के प्रत्याशियों के नाम मंगलवार देर रात तक जारी नहीं किए गए। पार्टी सूत्रों का कहना है इन वार्डों में जिन्हें टिकट दिया जा रहा है, उनके नाम को लेकर बड़ी बगावत हो सकती है।

मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से मेयर एजाज ढेबर की पत्नी अरजुमन ढेबर का नाम लगभग तय है। एजाज खुद भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से प्रत्याशी हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड से रामकुमार साहू, अरविंद दीक्षित वार्ड से पार्षद आकाशदीप शर्मा का टिकट काटकर सुरजीत कुमार का नाम तय किया गया है। मदर टैरेसा वार्ड से ताराचंद यादव का टिकट फाइनल बताया जा रहा है। इन वार्डों में टिकट आबंटन को लेकर बड़े नेताओं के बीच आपस में खींचतान मची है।

वार्ड का नामभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
1 वीर सावरकर नगर वार्डविशाल पाण्डेयसंदीप साहू
2 पं. जवाजर लाल नेहरू वार्डभगतराम हरवंशघनश्याम क्षत्रिय
3 संत कबीर दास वार्डमनोहर मनहरेपप्पू बागडे
4 यतीयतनलाल वार्डनंदकुमार साहूकिरण वर्मा
5 बंजारी माता वार्डअंबिका साहूराधिका नागभूषण राव
6 वीरांगन अवंती बाईखगपति सोनीराधेश्याम विभार
7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्डखेमकुमार सेनश्याम पटेल
8 महात्मा गांधी वार्डआर्ची साहूगायत्री चंद्राकर
9 प. मोतीलाल नेहरू वार्डगोपेश साहूगावेश साहू
10 रानी लक्ष्मीबाई वार्डदेवदत्त द्विवेदीमनोज वर्मा
11 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्डमोहन साहूहेमंत पटेल
12 कालीमाता वार्डसाधना साहूप्रियंका भारद्वाज
13 राजीव गांधी वार्डमहेंद्र खोडियारनीतू घनश्याम तिवारी
14 रमण मंदिर वार्डसूर्यकांत राठौरआसिफ मेमन
15 कन्हैयालाल बाजारी वार्डराजेश देवांगनघनश्याम देवांगन
6 वीर शिवाजी वार्डगज्जू साहूविकास वर्मा-बाबा
17 ठक्कर बापा वार्ड वार्डप्रमिला साहूदिनेश्वरी अन्नू राम साहू
18 बाल गंगाधर तिलक वार्डसोहन साहूजितेन्द्र साहू
19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलामप्रीतम ठाकुरवारेन साहू
20 रामकृष्ण परमहंस वार्डअमन ठाकुरश्रीकुमार मेनन
21 शहीद भगतसिंह वार्डगायत्री चंद्राकरकुमकुम झा
22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्डमीना ठाकुरनिलीमा सिंह
23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शीकृष्णा भारतीरोनीता प्रकाश जगत
24 सरदार वल्लभ भाई पटेलराधिका साहूदीप मणी राम साहू
25 संत रामदास वार्डभोला राम साहूतरूण श्रीवास
26 दानवीर भामाशाह वार्डरामहीन कुर्रेरूखमणी सुन्दर जोगी
27 इंदिरा गाँधी वार्डअवतार बागलदलजीत चावला
28 शहीद हेमू कल्याणी वार्डकृतिका जैनजी. श्रीनिवास
29 गुरु गोविन्द सिंह वार्डकैलाश बेहरासेवक महानंद
30 शंकर नगर वार्डराजेश गुप्तामनोज मसंद
31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्डपुष्पा साहूदिशा धोतरे
32 महर्षि वाल्मीकि वार्डप्रभा विश्वकर्मासंगीता निषाद
33 शहीद वीरनारायण सिंह वार्डप्रदीप वर्माप्रमोद मिश्रा
34 पं. रविशंकर शुक्ल वार्डज्ञानचंद चौधरीकामरान अंसारी
35 अब्दुल हमीद वार्डघनश्याम रक्सेलशेख मुसीर
36 तात्यापारा वार्डश्वेता विश्वकर्मासंतरी हरीश साहू
37 शहीद चुनामणि नायक वार्डदीपक जायसवालदाउलाल साहू
38 स्वामी आत्मानंद वार्डआनंद अग्रवालविकास अग्रवाल
39 ठाकुर प्यारेलाल वार्डसुमन पांडेसंगीता दुबे
40 पं.दीनदयाल उपाध्यायआशु चंद्रवंशीशशीकांत साहू
41 पं. सुन्दर लाल शर्मासरिता दुबेभारती शर्मा
42 महंत लक्ष्मीनारायण दासअंबर अग्रवालबंशी कन्नौजे
43 ब्राम्हणपारा वार्डअजय साहूमनोज सोनकर
44 विवेकानंद सदर बाजार वार्डमुरली शर्माराहुल तिवारी
45 मौलाना अब्दुल रउफ वार्डप्रीति परतालेअरजुमन ढेबर*
46 सिविल लाइन वार्डसंजन हियालनीलम नीलकंठ जगत
47 मदर टेरेसा वार्डसंतोष साहूताराचंद यादव*
48 गुरु घासीदास वार्डमहेश ध्रुवशीतल कुलदीप
49 रानी दुर्गावती वार्डअनामिका सिंहप्रभजोत सिंह लाड़ी
50 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्डगायत्री नौरंगेसहदेव व्यवहार
51 लाल बहादुर शास्त्री वार्डउत्तरा सिंहरेणु जयंत साहू
52 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्डविनय निर्मलकररामकुमार साहू*
53 बाबू जगजीवन राम वार्डमनोज जांगड़ेसूरज जांगड़े
54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्डसुषमा साहूउषा चंद्रहास निर्मलकर
55 रविंद्रनाथ टैगोर वार्डविनय प्रताप सिंहमानसिंह ध्रुव
56 लें. अरविंद दीक्षित वार्डसचिन मेघानीसुरजीत साहू*
57 भगवती चरण शुक्ल वार्डअमर गिदवानीएजाज ढेबर
58 शहीद पंकज विक्रम वार्डस्वप्निल मिश्रामोनिका जैन
59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्डअंजलि गोलछाकविता अमित दास
60 चंद्रशेखर आजाद वार्डरमेश सपहाकोमल साहू
61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्डरवि सोनकरब्रम्हा सोनकर
62 शहीद राजीव पांडे वार्डबद्रीप्रसाद गुप्तादेवेन्द्र यादव
63 ब्रिगेडियर उस्मान वार्डप्रमोद साहूसतनाम सिंह पनाग
64 डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्डमनोज वर्मासंजीव सिंह यादव
65 महामाया मंदिर वार्डमंजू यादवजयश्री नायक
66 वामनराव लाखे वार्डश्यामसुंदर अग्रवालसर्वजीत सिंह ठाकुर
67 भक्तमाता कर्मा वार्डममता तिवारीपूर्णिमा उत्तम साहू
68 डॉ. खूबचंद बघेल वार्डदुर्गा साहूडॉ. सुभाषिनी देवांगन
69 माधवराव सप्रे वार्डमहेंद्र औसरहिरेन्द्र देवांगन
70 संत रविदास वार्डअर्जुन यादवदेवेन्द्र कुमार साहू

(नोट- स्टार लगे (*) कांग्रेस प्रत्याशियों के 4 नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है)