अवैध गुटखा के साथ ई रिक्शा चालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से गुटखा ले जाते एक ई रिक्सा को जब्त किया। मामले में जानकारी देते हुए गंज थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि एक ई रिक्सा में एक व्यक्ति बोरियों में गुटखा लेकर जा रहा है। तत्काल पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर ई रिक्सा वाले व्यक्ति को पकड़ा।

मामले में पुलिस ने ई रिक्सा चालक हेमंत रजक और उसके दो साथी मनोज हरजपाल, वीरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक ई रिक्शा के साथ 4 बोरी गुटखा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने खाद्य विभाग को गुटखा का जखीरा सौंप दिया है।